शहर के सरकारी स्कूलों को अगले एक पखवाड़े यानि दिसंबर में स्मार्ट कक्षाओं की सौगात मिलने जा रही है। स्मार्ट कक्षाओं में विद्यार्थी नए जमाने के अनुकूलनीय तौर-तरीकों से पढ़ना सीखेंगे। मंगलवार को उपायुक्त एवं करनाल स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ निशांत कुमार यादव ने 6 स्कूलों का दौरा कर उनमें तैयार स्मार्ट कक्षाओं का निरीक्षण किया।
दौरे में उनके साथ डीआईओ महीपाल सीकरी, जनरल मेनेजर रमेश मंढान, डिप्टी जनरल मैनेजर मनोज कुमार, अधीक्षण अभियंता दीपक किंग्गर, कार्यकारी अभियंता सौरभ गोयल तथा स्पोर्ट इंजीनियर मोहन शर्मा भी थे।डीसी ने बताया कि शहर के 9 स्कूलों में 53 क्लास रूम तैयार करने का प्रोजेक्ट था, जो लगभग पूरा हो गया है, इसके तहत 7 स्कूल मुकम्मल हो गए हैं, जबकि 2 में तैयारी चल रही है, जो नवंबर के अंत तक हो जाएगी।
इन स्कूलों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय मॉडल टाउन, अर्बन स्टेट सेक्टर-13 के कन्या उच्च विद्यालय व प्राइमरी स्कूल, रेलवे रोड स्थित लड़के व लड़कियों के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-6 के दो स्कूल तथा राजकीय प्राइमरी स्कूल नंबर-4 शामिल हैं। डीसी ने कक्षाओं में स्क्रीन पर आउटपुट देखा, प्रोजेक्ट इंजीनियर योगेश गिरि पढ़ाने की टेक्निक से रूबरू हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IHLzAK