मृतक हलवाई के बड़े भाई मोदीपुर के कर्मवीर पर 24 अगस्त को जानलेवा हमला किया गया था और बाद में उसकी मौत हो गई थी। पुलिस रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक फरार है।
बताया गया कि 24 अगस्त को तीन बाइक सवार युवकों ने चौगांवा में कर्मवीर वासी गांव मोदीपुर पर लाठी-डंडा व सरिया हमला कर दिया था। इसमें कर्मवीर को गंभीर चोंटे आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
कर्मवीर के पुत्र विरेंद्र के बयान पर 31 अगस्त को इंद्री थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इलाज के दौरान मुलाना अस्पताल यमुनानगर में 29 सितंबर को कर्मवीर की मृत्यु हो गई।
उप निरीक्षक सतपाल टीम ने 22 अक्टूबर को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी अंकित वासी गांव सांदली यमुनानगर, बलराम उर्फ बालू वासी गांव गुमथला जिला यमुनानगर को इंद्री बस अड्डा से गिरफ्तार किया गया। आरोपियाें ने बताया कि उन्होंने रंजिश के कारण रोहित वासी गांव गुमथला के साथ मिलकर कर्मवीर के साथ मारपीट की थी। आरोपियों को रिमांड पर लेकर तीसरे आरोपी की तलाश की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UU3hDV