आरकेपुरम में घर के बाहर खड़ी कार पर चलाई गोली - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 23 November 2020

आरकेपुरम में घर के बाहर खड़ी कार पर चलाई गोली

आरकेपुरम काॅलोनी गली नंबर तीन में घर के बाहर खड़ी एक कार के शीशे पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। सेक्टर-9 पुलिस चौकी ने मौके का मुआयना करके कार्रवाई कर दी है। फिलहाल गोली चलाने वालों का सुराग नहीं लगा है। पीड़ितों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। कभी किसी के साथ कोई रंजिश भी नहीं है।

सेक्टर-9 चौकी पुलिस के इंचार्ज बंसीलाल ने बताया कि पीड़ितों ने बयान दिए कि उनकी कार खाली प्लॉट में खड़ी थी। उन्हें गोली चलाने की आवाज भी नहीं आई। वह कार से कुछ सामान लेने गया तो उसे देखा कि शीशे पर गोली लगी हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। हर पहलू पर मामले की जांच कर रहे हैं। एरिया के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/376njRc

ADD











Pages