गांधी पार्क बलदेव नगर में रहने वाले सुखचैन सिंह के घर को चोरों ने खंगाल डाला। चोर करीब 4500 रुपए, सोने की चेन व अंगूठी, 3 जोड़ी पाजेब, चांदी के 4 सिक्के, बच्चों के 2 जोड़ी कंगन, एक ब्रेसलेट, टाइटन की 2 घड़ियां ले गए। सुखचैन सिंह के मुताबिक उनकी पत्नी प्रीति कौर 5 नवंबर को लुधियाना में रिश्तेदारी में शादी में गई थी।
अगले दिन सुबह वह काम पर चले गए। इसी दौरान चोराें ने घर खंगाला। वह दोपहर बाद करीब 4 बजे घर आए तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। घर की रसोई व अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। बलदेव नगर पुलिस ने सुखचैन सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lapWYg