ड्राइवर को आई झपकी, डिवाइडर पर चढ़ी बस, कई सवारियां घायल, तीन को भेजा अस्पताल - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 17 November 2020

ड्राइवर को आई झपकी, डिवाइडर पर चढ़ी बस, कई सवारियां घायल, तीन को भेजा अस्पताल

मंगलवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे दिल्ली से पंजाब जा रही टूर ट्रैवल की बस एक हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में बस अचानक डिवाइडर के ऊपर जा चढ़ी और बस के शीशे भी टूट गए। इसकी सूचना तुरंत तरावड़ी पुलिस को दी गई। इस घटना में कई सवारियां घायल हो गई। जिनमें तीन को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टूर ट्रैवल की बस मंगलवार सुबह दिल्ली से आ रही थी। जैसे ही बस तरावड़ी पार करके जीटी रोड स्थित एक गुरुद्वारे के निकट पहुंची तो अचानक ड्राइवर को झपकी आ गई। इस दौरान बस डिवाइडर पर चढ़ गई और टकरा गई। इस हादसे में बस के शीशे टूट गए। बस में करीब 40 से अधिक मजदूर थे, जो पंजाब में काम के लिए जा रहे थे। लोगों ने इस हादसे की सूचना तरावड़ी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही तरावड़ी पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इस हादसे के तुरंत बाद बस में सवार मजदूरों ने शोर मचा दिया, क्योंकि मजदूर घबरा गए थे। पुलिस कर्मियों ने सभी मजदूरों को बस से बाहर निकाला, जिसमें कई मजदूरों को चोटें आई। तरावड़ी पुलिस के मुताबिक तीन घायल मजदूरों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बाद में एक और बस मंगवाई गई जिसमें सभी मजदूरों को पंजाब की ओर रवाना किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nvfRpx

ADD











Pages