बर्गर लेने के लिए गई लड़की का शव सरसाना नहर में मिला, साेशल मीडिया पर डाली फाेटाे से हुई शिनाख्त - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 8 November 2020

बर्गर लेने के लिए गई लड़की का शव सरसाना नहर में मिला, साेशल मीडिया पर डाली फाेटाे से हुई शिनाख्त

सदर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर से शनिवार काे दाेपहर करीब दाे बजे घर से बीस रुपये लेकर बर्गर लेने के लिए गई 17 वर्षीय किशाेरी लापता हाे गई। रविवार की की सुबह किशाेरी का शव सरसाना माइनर में पड़ा मिला। मामले की सूचना पाते ही पुलिस माैके पर पहुंची। शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शास्त्रीनगर के रहने वाले राधेश्याम ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पाेषण करता है। बताया कि उसके परिवार में तीन बेटी और दाे बेटे हैं।

बताया कि सबसे बड़ी बेटी 17 वर्षीय संताेष शनिवार काे दाेपहर करीब दाे बजे अपनी मां से घर से बीस रुपये लेकर बर्गर लेने के लिए गई थी। मगर वापस नहीं लाैटी। बेटी काे तलाश भी किया गया मगर उसका काेई पता नहीं लग सका। रविवार काे उसकी बेटी का शव माइनर में पानी में पड़ा मिला।

व्हाट्सएप और फेसबुक पर डाले गए फाेटाे से उन्हाेंने शव की पहचान की। सदर थाना पुलिस का कहना है कि परिजनाें ने काेई शिकायत नहीं दी है। जिसके कारण इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। बेटी की माैत से राधेश्याम का राे-राेकर बुरा हाल था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The body of the girl who went to take the burger was found in the Sarsana Canal, identified by a fatate on social media


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32oX7zT

ADD











Pages