घरौंडा थाने में खड़े वाहनों के पास उग चुकी झाड़ियां, रखरखाव के अभाव में हो रहे जर्जर - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 19 November 2020

घरौंडा थाने में खड़े वाहनों के पास उग चुकी झाड़ियां, रखरखाव के अभाव में हो रहे जर्जर

पुलिस द्वारा कब्जे में लिए गए सैकड़ों बड़े-छोटे वाहन कबाड़ में तब्दील हो रहे हैं। वर्षों से थाने के गोदाम में पड़े वाहनों में झाड़ियां तक उग आई हैं। मामले लंबित होने के कारण इन वाहनों को रखना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। वहीं मालखाने में लगातार बढ़ रही वाहनों की संख्या पुलिस के लिए भी सिरदर्द बनती जा रही है। थाना परिसर दुर्घटनाओं में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों व इंपाउंड किए व्हीकल से भरा है।

बीते कई वर्षों से घरौंडा थाने के मालखाने में करोडों रुपए के वाहन पड़े हुए हैं। थाना परिसर में पड़ी सैकड़ों मोटरसाइकिलें, कई दर्जन कारें व अन्य वाहन कंडम हालत में पहुंच चुके हैं। बावजूद इसके वाहनों से संबंधित केसों का निपटारा नहीं होने के कारण इन गाड़ियों को रखना पुलिस की बड़ी मज़बूरी है।

पुलिस ने मालखाने में वाहनों को केस संख्या के अनुसार खड़ा किया है, लेकिन गोदाम में बढ़ रही इंपाउंड वाहनों की संख्या ने पुलिस के परेशानी खड़ी कर दी है। दो सप्ताह पूर्व घरौंडा थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी गंगाराम पुनिया ने भी मालखाने का मुआयना किया था। वाहनों की तादाद को देखते हुए एसपी ने थाना प्रभारी कंवर सिंह को वाहनों से संबंधित मामलों का जल्द निपटारा करने व मालखाने को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए थे।

वाहनों को सही तरीके से रखा जाएगा : कंवर सिंह
पुलिस ने कब्जे में लिए गए वाहनों को केस संख्या के अनुसार कतार में खड़ा किया हुआ है। थाने में जगह कम है। मालखाने में वाहनों की संख्या अधिक होने की वजह से परेशानी होती है। जल्द ही मालखाने की सफाई करवाई जाएगी और वाहनों को सही तरीके से रखा जाएगा। -कंवर सिंह, थाना प्रभारी घरौंडा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Grown bushes near vehicles parked at Gharaunda police station, shabby due to lack of maintenance


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ff41wN

ADD











Pages