क्षेत्र की नंगथला वासी विवाहिता ने जेठ और परिवार के अन्य सदस्याें पर मकान ताेड़ने, जेवरात और अन्य सामान चाेरी करने का आराेप लगाया है। एसपी कार्यालय पर दिए शिकायती पत्र में नंगथला की महिला ने बताया कि 27 नवंबर काे वह अपनी ससुराल नंगथला से अपने मामा के लड़के के यहां गई थी।
28 नवंबर काे शादी से लाैटी ताे देखा कि मकान का ताला टूटा पड़ा है। यही नहीं मकान के अंदर रखें डिग्री, 300 ग्राम चांदी के आभूषण, 10 ताेले साेने के आभूषण, चेन, दाे अंगूठी आदि चाेरी किए गए हैं। जेठ और परिवार के सदस्याें पर चाेरी और मकान ताेड़ने का आराेप लगाया है। अब उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lonU5W