सिरसा हाईवे पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में घायल सभी 17 मजदूरों की हालत स्थिर है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को कब्जे में लेकर घायलों के बयान दर्ज किए थे।
फिलहाल सभी मजदूरों ने कार्रवाई से मना कर दिया है। सदर थाना से मामले के जांच अधिकारी सुरजमल ने बताया कि बस का चालक गायब है। किसी अस्पताल में दाखिल है या फरार है, इसका पता लगा रहे हैं। सिविल अस्पताल में दाखिल सभी 13 मजदूर ठीक हैं। निजी अस्पताल में दाखिल तीन-चार मजदूरों की हालत खतरे से बाहर है। मजदूरों के बयान दर्ज किए थे मगर कोई भी कार्रवाई नहीं करवाना चाहता है।
गौरतलब है कि रविवार को मुक्तसर की दानामंडी से करीब 58 मजदूर ट्रेवलर बस में सवार होकर पूर्णिया जाने के लिए रवाना हुए थे। वहीं, मानसा से कोलकाता के लिए लकड़ियां लोड करके चला था। सिरसा हाइवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास चालक ने ट्रक को खड़ा कर दिया था। तेज रफ्तार बस ट्रक के पीछे टकराकर पलट गई थी। इस हादसे में मजदूर घायल हो गए थे। राहगीरों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vis1Wv