
कैरवाली में एक मकान में अचानक आग लग गई। इससे घर में रखा सारा सामान व छत जल गई। आगजनी से मकान मालिक को काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना के बाद मंगलौरा पुलिस व पटवारी मौके पर पहुंच गए। पटवारी ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
कैरवाली निवासी शेर सिंह पुत्र दलीप सिंह, उसकी पत्नी व दोनों लड़के सोमवार को अपने-अपने कामों पर गए हुए थे। घर में कोई नहीं था। दोपहर करीब 12 बजे अचानक घर में आग लग गई। घर में रखा सारा सामान जल गया। इतना ही नहीं आग लगने से छत की सारी कड़ियां जल गई और लोहे का गाटर नीचे गिर गया। मकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने मकान मालिक को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद जब मकान मालिक मौके पर पहुंचा तो सारा सामान जल चुका था। मकान मालिक शेर सिंह ने बताया कि घर में करीब 85 हजार रुपए की नकदी जल गई है। सोने व चांदी के गहने व अन्य सामान भी जल गया। पटवारी गुलजार ने कहा कि कैरवाली गांव में शेर सिंह के मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। करीब पांच लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TKzltt