धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली लूट का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 November 2020

धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली लूट का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

मुगल-माजरा रोड पर 26 अक्टूबर को तीन बाइक सवार युवकों ने धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली को लूटने के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी काे भी गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। लूट मामले में ट्रैक्टर ड्राइवर संदीप वासी गांव मैनपुरा, जिला सहारनपुर के बयान पर कुंजपुरा थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।

इसमें कार्रवाई करते हुए दो आरोपी विनोद वासी गांव पुरानी चुंडीपुर, राकेश वासी गांव डबरकी कलां को 27 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इनके कब्जे से छीनी गई ट्रैक्टर-ट्राॅली व वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया था। वारदात में शामिल तीसरा आरोपी संदीप वासी डबरकी कलां को अब पकड़ा है। आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।

शटर तोड़कर सामान चुराया

बीती रात चोरों ने सौंकड़ा रोड पर एक राइस मिल के पास स्थित संजय टी स्टाल का शटर तोड़कर उसमें रखे मोबाइल व अन्य सामान चुरा लिया। इसके अलावा गल्ले में रखी खुली 500 रुपए की नकदी भी उठा ली। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता संजय ने बताया कि उसकी दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा की गई चोरी की यह चौथी वारदात है। उसने पुलिस से मांग की है कि चोरों को जल्दी ही पकड़ा जाए औैर सौंकड़ा रोड पर पुलिस की गश्त भी बढ़ाई जाए, ताकि चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KlMmYZ

ADD











Pages