सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के चालान करने के दिए निर्देश - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 18 November 2020

सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के चालान करने के दिए निर्देश

नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों में तेजी लाने और उनकी प्रोग्रेस जानने के मकसद से बुधवार को नगर निगम आयुक्त विक्रम ने डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम के सभागार में इंजीनियरिंग विंग के साथ मीटिंग कर कई कामों की समीक्षा की। इसमें आयुक्त ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 पर भी चर्चा की और उन्हें भारत सरकार के शहरी मामले मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए। मीटिंग में संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह के अलावा कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता शामिल हुए।

आयुक्त ने इंजीनियरों से कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की तैयारियां चल रही हैं, इसमें सिर्फ सेनीटरी शाखा ही एक्टिव होकर काम नहीं करेंगी, बल्कि नगर निगम के तमाम विंग सहयोग देंगे, ताकि सर्विस लेवल प्रोग्रेस, सर्टिफिकेशन व सिटीजन एंगेजमेंट को मार्क रखा जा सके। जिस अधिकारी व कर्मचारी की जहां-जहां ड्यूटी लगाई गई है, उसे वह पूरी निष्ठा से करेंगे, ताकि हम अपने शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजों में टॉप में आने के अपने इरादे को पूरा कर सकें।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर सभी इंजीनियरों को मॉनिटरिंग के लिए वार्ड वाइस जिम्मेदारी सौंपी गई है, सभी इस काम को प्राथमिकता पर लेकर करें। आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी अपने निर्धारित वार्ड में साफ-सफाई, गीले व सूखे कूड़े का सेग्रीगेशन व डंपिंग पाॅइंट्स से ठीक प्रकार से गारबेज कलेक्शन हो रही है या नहीं, इसका निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी शौचालयों की रिपेयर के साथ-साथ उनकी मेंटेनेंस पर भी ध्यान दें। स्वच्छता एप पर आई शिकायतों का त्वरित समाधान करें तथा हानिकारक सिंगल यूज़ प्लास्टिक इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों के चालान भी करें।

शहर में कहीं भी सीएंडडी वेस्ट पड़ा मिले, तो संबंधित सफाई निरीक्षक व भवन निरीक्षक को उसकी सूचना दें, ताकि उसे वहां से उठवाया जा सके और भवन मालिक को नोटिस देकर उसका चालान किया जाए। एसटीपी से निकले ट्रीटेड वाटर को भी रोजाना प्रयोग में लाया जाए। आयुक्त ने कहा कि शहर के सभी पार्षदों के साथ-साथ जितनी भी एनजीओ व आरडब्ल्यूए हैं, उन्हें भी साथ लेकर काम करें, इससे सिटीजन एंगेजमेंट को बढ़ावा मिलेगा। आयुक्त ने सभी इंजीनियरों को निर्देश दिए कि वे संबंधित वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की साइट विजिट कर चेकिंग करते रहे। प्रत्येक कार्य में गुणवत्ता व पारदर्शिता बनी रहनी चाहिए तथा कार्यों को तय समयावधि में पूरा करें, ताकि शहर की जनता को इनसे फायदा मिल सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Instructions to challan shopkeepers using single use plastic


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Hfkvsj

ADD











Pages