वाल्मीकि मंदिर में गृहमंत्री के माथा न टेकने पर सभा ने की पंचायत, प्रधान बोले- विज दोबारा आकर माथा टेकें - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 8 November 2020

वाल्मीकि मंदिर में गृहमंत्री के माथा न टेकने पर सभा ने की पंचायत, प्रधान बोले- विज दोबारा आकर माथा टेकें

वाल्मीकि समाज सुधार सभा की पंचायत रविवार को बीसी बाजार वाल्मीकि मंदिर में हुई। प्रधान राजेश ने बताया कि 31 अक्टूबर काे महर्षि वाल्मीकि जयंती समाराेह में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचने के बावजूद गृहमंत्री अनिल विज ने मंदिर में माथा नहीं टेका। इससे समाज के लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। पंचायत में इस पर रोष जताया गया। प्रधान ने कहा कि समाज के लाेगाें ने एकजुट होकर कहा है कि गृहमंत्री दोबारा से मंदिर में आकर महर्षि वाल्मीकि का आशीर्वाद प्राप्त करें।

यदि उनकी ओर से ऐसा नहीं किया गया तो समाज में रोष बढ़ेगा। प्रधान ने कहा कि समाज से कुछ लोग अलग भाजपा सरकार के साथ चल रहे हैं, जबकि पूरा समाज एकजुट है। समाज से अलग होकर चलने वाले लोग सुधार सभा की कार्यकारिणी के सदस्य तक नहीं हैं, जबकि कार्यक्रम समाज सुधार सभा की ओर से आयोजित किया गया था। प्रधान ने कहा कि सुधार सभा माथा न टेकने के प्रकरण के बाद गृहमंत्री अनिल विज का बहिष्कार कर चुकी है।

समाज के लोगों ने अब एकजुट होकर गृहमंत्री को गलती सुधारने का मौका दिया है। इस दाैरान रत्न लाल, सोमनाथ बोह, राजकुमार मट्‌टू, मोहन लाल, सुरेंद्र सिंह, हरि किशन टांक, योगराज, पवन कुमार, स्वर्ण सिंह, बांके लाल, सूरज, अभिषेक, सुरेश कागड़ा, बबली, ओम प्रकाश, श्याम सुंदर, विजय पाल मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीसी बाजार में पंचायत करने पहुंचे लोग।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36jm4Oe

ADD











Pages