कुंती और आरती को पाॅवर लिफ्टिंग में स्ट्रांग वूमेन का मिला खिताब - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 9 November 2020

कुंती और आरती को पाॅवर लिफ्टिंग में स्ट्रांग वूमेन का मिला खिताब

हरियाणा स्पोर्ट्स पाॅवर लिफ्टिंग एसोसिएशन की तरफ से आयोजित जिला स्तरीय पाॅवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 8 पुरुष और 4 महिला खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल हासिल कर लिए। एसाेसिएशन के सदस्य मंजीत सिंह ने बताया कि किशनपुरा में 3 दिवसीय हरियाणा स्टेट पाॅवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयाेजन किया गया था। जिसका समापन रविवार काे किया गया है। इस चैंपियनशिप में सब जूनियर अंडर-18 आयु वर्ग में 8 पुरुष और 4 महिला खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार ग्रुप में गोल्ड मेडल जीत लिए हैं।

फुल पाॅवर लिफ्टिंग में अंशु सिंह, रोशन, राजीव, बैंचप्रेस में सनी, सुप्रीत, डेडलिफ्टिंग में राहुल, ऋषभ और दीपक ने गोल्ड मैडल जीत लिया है। 13 वर्षीय 40 किलो भार वर्ग में अंशु सिंह ने कुल 245 किलो वजन उठाकर 408 पॉइंट अर्जित किए। अंशु ने स्ट्रांग मैन की ट्रॉफी प्राप्त की।

सब जूनियर वर्ग की महिला खिलाड़ियों में कुंती कुमारी, स्नेहा, जूनियर आयु वर्ग में आरती और शिवानी ने गाेल्ड जीते हैं। कुंती कुमारी को अंडर-19 सब जूनियर कैटेगरी में स्ट्रांग वूमेन और आरती को अंडर-23 जूनियर कैटेगरी में स्ट्रांग वूमेन चुना गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kunti and Aarti get strong women's title in power lifting


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3laPLHw

ADD











Pages