
(राजेश कौशल) प्रवासी पूर्वांचलवासियाें के सबसे बड़े त्याेहार छठ पूजा काे लेकर शहर में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। त्याेहार दाे दिन बाद 18 नवंबर से शुरू हाे रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने 9 नवंबर काे मंजूरी पत्र वापस ले लिया। अब 20 नवंबर काे जलाशयाें में सूर्य काे अर्घ्य देना है। सिंचाई विभाग तैयार है, लेकिन अभी पुलिस मंजूरी नहीं मिली है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब काेराेना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करने का दावा करते हुए शहर में दशहरा, दिवाली, गाेवर्धन पूजा, गणेश चतुर्थी व ईद के साथ-साथ अन्य धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक कार्यक्रम हाे सकते हैं ताे छठ पूजा के लिए मंजूरी क्याें नहीं दी जा रही। यह दूसरे प्रदेश से आकर शहर में रह रहे करीब 60 हजार प्रवासी पूर्वांचलवासियाें की आस्था से जुड़ा सवाल है।
इनमें से ज्यादातर वहीं लाेग हैं जाे अपनी मेहनत के दम पर शहर के विकास के पहिये काे गति दे रहे हैं। पूर्वांचल एकता सेवा समिति ने रविवार शाम को बैठक करके छठ पूजा के लिए मंजूरी दिए जाने की जिला प्रशासन से मांग की है। जब बिहार में अस्थायी तालाब बनाकर वहां भीड़ काे नियंत्रित करने के लिए गाइडलाइन बनाई जा सकती है ताे राेहतक में क्याें नहीं।
बिहार से सबक लें : छठ पूजा के लिए अस्थायी तालाब बनाकर काेराेना से बचाव की एसओपी की जारी, राेहतक प्रशासन भी पहल करे
9 नवंबर : मित्र कक्ष से मिली लिखित मंजूरी काे 1 घंटे बाद ही वापस लिया
वर्ष 2000 से दिल्ली बाईपास पर स्थित बीएसबी नहर पर पूर्वांचल वासी छठ पूजा करते आ रहे हैं। वर्तमान मे यहां पूर्वांचल एकता सेवा समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। समिति प्रधान राम एकवाल राय ने 2 नवंबर को एसडीएम सदर के यहां छठ पूजा की मंजूरी के लिए पत्र दिया था।
9 नवंबर को पुलिस मित्र कक्ष से अनुमति पत्र भी दे दिया गया, लेकिन एक घंटे बाद ही पूर्वांचल एकता समिति के प्रधान राम एकवाल राय को बुलाकर मंजूरी पत्र वापस ले लिया गया। त्याेहार में बस दाे दिन बाकी है। लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट नहीं किया है।
जल्द पूरा होगा छठ पूजा घाट का निर्माण : डीसी
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने दावा किया कि छठ पूजा घाट का निर्माण कार्य 30 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। दिसंबर 2020 में ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एकता सेवा समिति ने छठ पूजा घाट निर्माण की मांग की थी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32O2Vmz