खारियां-रिसालियाखेड़ा रोड किनारे लगाए मिट्‌टी के ढेर - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 21 November 2020

खारियां-रिसालियाखेड़ा रोड किनारे लगाए मिट्‌टी के ढेर

हलका रानियां के गांव खारियां से रिसालियाखेड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर एक किसान ने अपने खेत में डिग्गी खुदवाकर मिट्टी को उक्त सड़क के दोनों किनारों पर ढेर लगा दिए हैं । जिसके कारण वाहन चालकों को दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है ।इसके अलावा इस मार्ग पर कुछ अज्ञात लोगों ने पुराने मकानों का कबाड़ का ढेर लगा दिया है ।जोकि दुर्घटना को निमंत्रण दे रहे हैं। वाहन चालक सतवीर सिंह, जगदीश, वेद प्रकाश, बृजलाल, अमर सिंह ने बताया कि उपरोक्त नवनिर्मित सड़क पर पास के ही एक किसान ने अपने खेत में बागवानी के लिए डिग्गी खुदवाई है ।

जिसकी मिट्टी की सैकड़ों ट्रालियां सड़क के किनारे पर ढेर लगा दिए हैं। इस प्रकार सड़क पर मिट्टी के ढेर लगाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन के आवागमन से मिट्टी सड़क पर इधर.उधर बिखर रही है और मिट्टी के गुबार बनते हैं। इसी रोड पर अज्ञात व्यक्ति ने मकानों के पुराने कबाड़ को डालकर वाहन चालकों को परेशानी खड़ी कर दी है।

चालकों की मांग है कि गैरकानूनी रूप से सड़क पर मिट्टी के ढेर लगाने का कबाड़ डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस बारे में सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के उपमंडल अभियंता ने बताया कि एक किसान ने अपने खेत में डिग्गी खुदवा कर मिट्टी को सड़क के किनारे पर ढेर लगाए हैं। जिसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है उनके आदेशों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Earthen piles laid along the Kharis-Risaliakheda road


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kOLIzP

ADD











Pages