मुंढाल से जींद रोड पर आग लगने से लाखों रुपए की पराली जलकर राख हो गई। आग लगने से 3 हजार क्विंटल पराली जल गई। आग इतनी भयानक थी कि हांसी और बास की 2 दमकल गाड़ियां काबू नहीं पा सकी। मदद के लिए भिवानी से एक तीसरी गाड़ी को बुलाया गया। तीनों गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
आग शरारती तत्वों द्वारा लगाए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। मुंढाल से जींद रोड की तरफ सड़क किनारे दोनों तरफ खेतों में 5 हजार क्विंटल पराली रखी हुई थी। यहां पर बबलू व उनके पार्टनर ने पराली का स्टॉक किया हुआ था। स्टॉक खेत में किया हुआ था। पड़ोस के लोगों ने देखा कि पराली से धुआं उठ रहा है।
आग की सूचना वहां पर रह रही लेबर को दी गई। देर रात को 2 बजे पता लगा कि खेत में रखी पराली में आग लगी हुई है। आग लगने की सूचना पर मालिक मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग तेजी से फैल गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3o9uSNT