‘गांवों को लाल डोरा मुक्त करने के लिए पंचायतों के साथ मिलकर सर्वे कराएं पटवारी’ - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 5 November 2020

‘गांवों को लाल डोरा मुक्त करने के लिए पंचायतों के साथ मिलकर सर्वे कराएं पटवारी’

सभी पटवारी, ग्राम सचिव व सरपंच खंड के सभी गांवों में शामलात जमीन का सर्वे कर निशानदेही करवाएं ताकि जल्द ही खंड के तहत आने वाले गांवों को लाल डोरा से मुक्त करवाया जा सके। यह निर्देश खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हनीष कुमार ने खंड कार्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए दिए। वे प्रदेश सरकार द्वारा हर गांव को लाल डोरा मुक्त बनाने के लिए चलाई गई स्वामित्व योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

बीडीपीओ ने कहा कि सभी पटवारी ग्राम सचिव व पंचायतों के साथ मिलकर गांवों को लाल डोरा मुक्त बनाने के लिए पंचायत के अंतर्गत लगने वाली भूमि का सर्वे कराएं। निशानदेही के लिए आई मशीनों के साथ सर्वे कर इसकी रिपाेर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को इसका पूरा विवरण भेजें। गांवों में कराई जाने वाली निशानदेही की सरकारी फीस पंचायत द्वारा अदा करनी होगी।

उन्होंने कहा कि अगर किसी पंचायत के पास किसी भी फंड का पैसा न हो तो वह पंचायत इसके लिए प्रस्ताव पासकर पंचायती विभाग को इसके लिए लिखित में भेजें। ताकि पंचायती विभाग द्वारा किसी भी फंड से पंचायत द्वारा कराई निशानदेही की सरकारी फीस जमा कराई जा सके। इस मौके पर नायब तहसीलदार साहिल अरोड़ा, ग्राम सचिव वेदपाल, संजय कुमार, नरेश, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान नरवीर नेहरा, सरपंच रणधीर चहल, राजकुमार, जसवंत नगूरां, गुरदेव दुड़ाना, कुलदीप कटवाल, बलजीत खांडा, कप्तान सिंह, कर्ण सिंह व महेंद्र सिंह समेत विभिन्न गांवाें के सरपंच व पटवारी मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Patwari should be surveyed with Panchayats to make villages free of Lal Dora'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/367n1t4

ADD











Pages