खेल विभाग की ओर से अर्जुन स्टेडियम में मेंटेनेंस कार्य शुरू किया जाएगा। स्टेडियम में ग्राउंड को तैयार कर दिया गया है और एथलेटिक्स ट्रैक को भी तैयार किया जाएगा। साथ ही अन्य खेल के मैदान को भी ठीक किया जाएगा। पिछले काफी समय से स्टेडियम की खस्ताहालत हो गई थी, जिससे खिलाड़ियाें को प्रैक्टिस करने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब खेल विभाग पूरे अर्जुन स्टेडियम की सफाई करवाएगा।
स्टेडियम के चारों ओर बने नालों की सफाई की जाएगी। इसके साथ ही मैदान में दर्शकों के लिए बैठने के लिए बनाई गई सीढ़ियाें की भी मरम्मत की जाएगी। हरियाणा दिवस पर हुए खेल प्रतियोगिताओं के बाद अब आगे की प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियाें के प्रैक्टिस सेशन को भी बढ़ा दिया गया है। विभिन्न खेल के मैदान को खिलाड़ियाें के अनुकूल बनाया जाएगा, ताकि खिलाड़ियाें के प्रैक्टिस करने में कोई परेशानी न हो।
अर्जुन स्टेडियम में करवाया जाएगा मेंटेनेस का कार्य
अर्जुन स्टेडियम में सभी खेल के मैदान को काफी हद तक ठीक कर दिया गया है और पूरे स्टेडियम की सफाई करवा दी जाएगी। खिलाड़ियाें के अनुकूल मैदान में खेल के मैदान तैयार किए जाएंगे।
-विनोद बाला, डीएसओ जींद।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IbuRt3