लोन लिए मकान को बेचने के आरोपी को किया काबू - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 6 November 2020

लोन लिए मकान को बेचने के आरोपी को किया काबू

लोन लिए मकान की रजिस्ट्री गुम होने की बात कहकर मकान बेचने के आरोपी अनिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। बता दें फर्कपुर पुलिस ने अशोका कॉलोनी निवासी सुशील कुमार की शिकायत पर चोपड़ा गार्डन निवासी अनिल कुमार व रणकौर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।

आरोप था कि उसने आरोपियों से एक मकान खरीदा था। तब वे कहने लगे कि मकान की रजिस्ट्री गुम हो गई है। तब उन्होंने गुमशुदगी भी दर्ज करा दी है। वह कॉपी उन्हें दे दी। तब उन्होंने मकान का बयाना अपने नाम करा लिया था। मकान पर तक स्वरूप सिंह का अवैध कब्जा था। तब कोर्ट के माध्यम से कब्जामुक्त कराने के ऑर्डर हुए।

तब कब्जा उनके पास आ गया था। 12 फरवरी 2019 को वह पुराना मकान तुड़वा रहा था। तभी वहां पर आंध्रा बैंक के दो अधिकारी आए। बैंक अधिकारियों ने बताया कि इस मकान पर लोन है। अगले दिन वह बैंक गया तो पता चला कि आरोपियों ने उस पर दो लोन लिए हुए हैं। इस पर उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने उसे धमकी दी और गाली गलौज की। इस शिकायत पर फर्कपुर पुलिस ने 27 नवंबर को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32kRmTM

ADD











Pages