ढाबा मालिक पर हमला करने के तीन और आरोपी गिरफ्तार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 5 November 2020

ढाबा मालिक पर हमला करने के तीन और आरोपी गिरफ्तार

अनूपगढ़ गांव के पास ढाबा मालिक पर हमला व फायरिंग करने के 3 और आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में अनूपगढ़ निवासी हिमांशु, राजपुरा भैण निवासी सुमित उर्फ मानी तथा धनखड़ी गांव निवासी अमन शामिल हैं। पकड़े गए आरोपी को अमन को पुलिस ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

अनूपगढ़ गांव के विनोद ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अनूपगढ़ गांव के पास बिट्टू दा ढाबा के नाम से ढाबा चलाता है। 23 अक्टूबर शाम को वह अपने ढाबे पर बैठा हुआ था। इस दौरान प्याऊ माजरा निवासी काला, जैजैवंती निवासी रोहित, अनूपगढ़ गांव का हिमांशु, अनूपगढ़ गांव का विकास, ईक्कस गांव का पवन उर्फ पौनी, अमन, ऋषि तथा 10-12 अन्य युवक उसके ढाबे में घुस गए थे।

उन्होंने आते ही उसके तथा लेबर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। इस दौरान एक युवक ने उनके ऊपर पिस्तौल से 4-5 फायर कर दिए थे। इससे वह बाल-बाल बच गया। सदर पुलिस ने इस पर प्याऊ माजरा निवासी काला, जैजैवंती निवासी रोहित, अनूपगढ़ गांव का हिमांशु, अनूपगढ़ गांव का विकास, ईक्कस गांव का पवन उर्फ पौनी, अमन, ऋषि तथा 10-12 अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36c0ivV

ADD











Pages