एजेंसियों द्वारा उठान धीमा किए जाने से धान के बैगों से अटी अनाज - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 17 November 2020

एजेंसियों द्वारा उठान धीमा किए जाने से धान के बैगों से अटी अनाज

अनाज मंंडी में सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदे गए धान के बैगों का उठान धीमा होने से मंडी बैगों से अटी पड़ी है। इससे किसानों को अपनी धान डालकर बेचने के लिए जगह की कमी खल रही है।
व्यापारी रामपाल, सुरेश, बजिंद्र, सुरेंद्र व कुलदीप ने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा बेशक धान की पीआर किस्म की खरीद की हुई हैं।

इसके बाद से सरकारी एजेंसी हैफेड द्वारा बैगों का उठान धीमा कराया जा रहा है। किसानों को शेड के नीचे जगह न मिलने के कारण खुल आसमान में फसल डालकर बेचने को विवश होना पड़ रहा है। किसानों व आढ़तियों ने मार्केट कमेटी सचिव से बैगों के उठान में तेजी कराने की मांग की है।

अनाज मंडी में सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदी गई धान की पीआर किस्म के बैगों का उठान बारिश होने के कारण धीमा हुआ है। बारिश में धान के बैग गीले होने के कारण उठान दो दिनों से नहीं कराया गया। भीगे धान के बैग सूखने के बाद जल्द ही सरकारी खरीद एजेंसियों के माध्यम से उठान करा दिया जाएगा। -विकास गुप्ता, सचिव, मार्केट कमेटी अलेवा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Grain from paddy bags due to slowing of lifting by agencies


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38PjnXG

ADD











Pages