शिव नंदीशाला समिति द्वारा नंदीशाला परिसर में नंदी रैन बसेरे की सुविधा सुचारू रूप से शुरू की गई है। नंदीशाला में एक साथ करीब 20 लोगों के लिए रात गुजारने व उनके खाने पीने की निशुल्क उत्तम व्यवस्था की गई है। जिसका कोई भी जरूरत व्यक्ति लाभ ले सकता है। हालांकि नंदीशाला में रैन बसेरे की शुरूआत पिछले साल की गई थी लेकिन इस साल से यहां मुसाफिरों के रात के समय ठहरने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।
नंदीशाला के संयोजक धर्मपाल सैनी ने बताया कि शहर के शहीद चौक तिराहे के पास स्थित शिव नंदीशाला परिसर में रैन बसेरे की फ्री सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि सर्दी में खुले आसमान में सोने से व्यक्ति बीमार पड़ सकता है, कई बार अधिक सर्दी में उसकी जान पर भी बन सकती है। इसलिए नंदीशाला ने निर्णय लिया लिया कि यहां पर गोवंशों की सेवा के साथ साथ रैन बसेरे की सुविधा शुरू की जाए। यहां पर आने वालों के लिए गर्म साफ सुथरा बिस्तर, रजाई कंबल, अधिक सर्दी होने पर हीटर तथा नहाने के लिए गर्म पानी दिया जाता है। इसके अलावा उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
सड़कों पर खुले में न सोयें
नंदीशाला ने आह्वान किया है खुले में न सोये बल्कि नंदी रैन बसेरे में आकर रात बिताएं। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 9896742540, 9355570025, 8572086111, 9466481092 पर 9466334977 संपर्क करे।
रखा जाएगा रिकाॅर्ड
रैन बसेरे में आने वालों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा। संयोजक धर्मपाल सैनी ने बताया कि इसके लिए एक रजिस्टर लगाया गया है। जिसमें रैन बसेरे में ठहरने वाले मुसाफिर की पूरी जानकारी रखी जाएगी। जिसमें कोई भी सरकारी पहचान पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, राशन कार्ड आदि होना जरूरी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ofcXW6