सर्दी बढ़ने से गांवों में ठीकरी पहरा लगाने का किया आह्वान - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 1 December 2020

सर्दी बढ़ने से गांवों में ठीकरी पहरा लगाने का किया आह्वान

खोल पुलिस थाना के नवनियुक्त प्रभारी पवन कुमार ने पदभार संभालते ही डहीना ब्लाॅक व खोल ब्लाॅक के सरपंचों की बैठक बुलाई। सरपंचों को संबोधित करते हुए एसएचओ पवन कुमार ने कहा कि चोरी की बढ़ती वारदातों को रोकने में ग्राम पंचायतें भी अपनी अहम भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि सर्दी बढ़ने के साथ धुंध भी अपना रंग दिखाना शुरू करेगी। सर्दी के मौसम में लोग अपने घरों को बंद कर सो जाते हैं। ऐसे में चोरी की वारदातें बढ़ने का अंदेशा रहता है। इसलिए पुलिस जिप्सी भी रात्रि को हर गांव में गश्त करेगी। इसलिए हर गांव में ठीकरी पहरा लगवाएं और रात्रि को आने-जाने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन पर नजर रखें और पुलिस को इसकी तुरंत सूचना दें।

एसएचओ पवन कुमार ने सरपंचों से आह्वान किया वे ग्रामीणों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस रखने के बारे में भी बताया। सरपंचों ने पुलिस का पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया और गांव में ठीकरी पहरा लगाने के लिए भी कहा।

इस मौके पर सरपंच अमित कुमार कंवाली, सरपंच राजेन्द्र सिंह सीहा, सरपंच अनिल कुमार औलांत, सरपंच जय कुमार औलांत, सरपंच सत्यवान निमोठ, सरपंच परीक्षित ढाणी ठेठरबाढ, सरपंच गोपीचन्द व बीर सिंह सहित अनेक सरपंचगण मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33vyPVm

ADD











Pages