सर्वजातीय श्योराण खाप 25 की महापंचायत आज, दिल्ली कूच पर लेंगे निर्णायक फैसला - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 1 December 2020

सर्वजातीय श्योराण खाप 25 की महापंचायत आज, दिल्ली कूच पर लेंगे निर्णायक फैसला

सर्वजातीय श्योराण खाप पच्चीस 2 दिसंबर को बड़ी महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लेते हुए सभी गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों व मौजिज ग्रामीणों को पत्र भेजा गया। इस महापंचायत में ही दिल्ली कूच करने का निर्णायक फैसला लिया जाएगा। किसान भवन में श्योराण खाप 25 अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित अहम बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेता कमल सिंह व पूर्व चेयरमैन छैलूराम ने कहा कि केन्द्र सरकार के तीन बिल पूरी तरह किसान व कृषि विरोधी हैं।

देश भर के किसान बार बार सरकार को चेतावनी देकर थक चुके हैं लेकिन सरकार ने इनको वापस लेना तो दूर बल्कि सुधार तक करना स्वीकार नहीं किया तो अन्नदाताओं को मजबूरीवश दिल्ली को जाम करना पड़ रहा है। किसान संगठनों के सहयोग, समर्थन के लिए श्योराण खाप पच्चीस ने मंगलवार को यह बैठक आयोजित कर आगामी रणनीति बनाई है जिसके तहत सभी गांवों से ज्यादा से ज्यादा किसानों को दिल्ली में पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत से जुटने का आह्वान किया।

अध्यक्ष बिजेन्द्र ने 2 दिसंबर को किसान भवन में सर्वजातीय श्योराण खाप पच्चीस के सभी गांवों के लोगों को आमंत्रित करते हुए बड़ी महापंचायत आयोजित कर अंतिम निर्णय पर मोहर लगाई जाएगी। महापंचायत में जनभागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रत्येक गांव के पंच, सरपंच, नंबरदार, युवा क्लब सदस्यों को पत्र भेजकर बाढड़ा की महापंचायत में पहुंचने की अपील की गई है। इस अवसर पर प्रधान मीरसिंह, राजकुमार, कमल सिंह, हरपाल, करतार सिंह, मदन धनखड़, ईश्वर सिंह, दिलबाग, करतार, महेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

कालीरामणा खाप ने किसानों आंदोलन को समर्थन

अखिल भारतीय कालीरामण खाप ने कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनरत किसानों का समर्थन किया है। खाप ने कहा है कि केंद्र सरकार को बिना किसी देरी के किसानों से बात करनी चाहिए और कृषि कानूनों में आवश्यक बदलाव को लेकर विचार करना चाहिए। खाप के भिवानी-दादरी जोन प्रधान ताशकंवर, पूर्व जोन प्रधान मीरसिंह, संरक्षक डीएसपी दरियाव सिंह आदि ने कहा कि खापें समाज का हिस्सा हैं। समाज के लिए बनी हैं। समाज हित में ही काम करती हैं। अनगिनत लोगों ने अपना जीवन समाज सेवा में लगाया हुआ है। उन्होंने खापों ने किसान आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया है। खाप नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों को उनका जायज हक दे। जब इतना विरोध हो रहा है तो सरकार को भी इन कृषि कानूनों पर पुनर्विचार करना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
किसान भवन में श्योराण खाप 25की बैठक में मौजूद पदाधिकारी गण।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mxxFjF

ADD











Pages