बाइक पर आए 3 युवकों ने कैश मैनेजमेंट कंपनी के कस्टोडियन के पैर पर गोली मार ‌7 लाख लूटे - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 29 December 2020

बाइक पर आए 3 युवकों ने कैश मैनेजमेंट कंपनी के कस्टोडियन के पैर पर गोली मार ‌7 लाख लूटे

कैश मैनेजमेंट सर्विस (सीएमएस) कंपनी के कस्टोडियन (निधि रक्षक) गांव मुनरेहड़ी निवासी अवतार सिंह पर सिल्वर रंग की बाइक सवार 3 बदमाशों ने गोली चलाकर साढ़े 7 लाख की नकदी लूट ली।बदमाशों ने बंधू नगर के पास सहारनपुर रेलमार्ग के रेलवे अंडरब्रिज के नीचे वारदात की और 2 फायर किए थे। 2 खोल पड़ाव पुलिस ने मौके से बरामद किए हैं। एक सीसीटीवी पुलिस के हाथ लगी है जिसमें सिल्वर रंग की बाइक दिखाई दी है।

बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट डाल रखा है। बीच वाले युवक ने पीले रंग के कपड़े और मास्क पहन रखा था। तीसरे युवक ने मास्क नीचे किया हुआ था और लंबाई का अंदाजा करीब 6 फुट लगाया जा रहा है। बाइक के आगे-पीछे कोई नंबर नहीं था। घायल अवतार को मौजूद लोगों ने बाइक पर ही कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। गोली के छर्रे घायल के पैर से नहीं निकल पाए हैं।

इसलिए प्राथमिक उपचार के बाद युवक को इलाज के लिए जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। पड़ाव थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि घायल कर्मी अवतार के बयान पर नकदी लूटने और जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल अवतार सिंह सीएमएस कंपनी में बीते 13 साल से जॉब कर रहे हैं। रोजाना एनएच-वन से कैश लेकर बैंक में जमा कराता आ रहा है। इसी रास्ते से ही अवतार बैंक में आता-जाता था।

अंडरब्रिज के एक साइड में खिलौने और दूसरी साइड में एक बुजुर्ग बैठे हुए थे। दोनों का कहना है कि गोली की आवाज सुनाई दी थी। बुजुर्ग ने बताया कि अंडरब्रिज के नीचे पानी जमा हुआ है। इसलिए यहां पर बहुत ही धीरे से निकलना पड़ता है। बदमाशों ने इसका फायदा उठाया और वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद बदमाश सेवा समिति चौक पर पहुंचे और फिर 12 क्रॉस रोड की तरफ फरार हो गए। अवतार शादीशुदा हैं। पत्नी और तीन साल की एकलौती बेटी है। पिता और भाई दोनों ही गांव मुनरेहड़ी में खेती करते हैं।

कैंट-सिटी में कैश कलेक्शन के 80 पाॅइंट

वारदात के बाद सीएमएस कंपनी के ब्रांच मैनेजर रणवीर सिंह अपने कर्मियों के अस्पताल में पहुंचे। यहां पर पहुंचे कर्मचारियों ने बताया कि अम्बाला कैंट-सिटी में उनके 80 के करीब कैश कलेक्शन पाइंट हैं। जहां से रोजाना कैश लाकर उन्हें बैंक में जमा कराया जाता है। कंपनी का मुख्य कार्यालय पंचकूला में है और कैंट के बंगाली मोहल्ले में कंपनी का स्थानीय कार्यालय है। अवतार सिंह बीते 13 साल से कंपनी में कैश क्लेक्शन की जॉब करता है। इसके अलावा कैंट-सिटी में अलग-अलग बैंक एटीएम में कैश फिलिंग का काम भी कंपनी करती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कैंट अस्पताल से कस्टोडियन अवतार सिंह को पीजीआई लेकर जाते हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rAtsi6

ADD











Pages