रेलवे द्वारा दिनांक सोमवार से उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित 3 रेलसेवाओं के समय व ठहराव में परिवर्तन किया गया है। इनमें दो ट्रेन रेवाड़ी रुकेंगी। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुनील बेनीवाल के अनुसार गाड़ी संख्या 09263 पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 1 दिसंबर से पोरबंदर से शाम 7.40 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6 बजे रेवाड़ी व शाम 7.30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।
इसी प्रकार 09264 दिल्ली सराय रोहिल्ला-पोरबंदर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 3 दिसंबर से दिल्ली सराय रोहिल्ला से सुबह 8.10 बजे रवाना होकर 9.47 बजे रेवाड़ी व अगले दिन सुबह 9.00 बजे पोरबंदर पहुंचेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 02915 अहमदाबाद-दिल्ली प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा एक दिसंबर से अहमदाबाद से शाम 6.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.10 बजे रेवाड़ी व 10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
इसी प्रकार 02916 दिल्ली -अहमदाबाद प्रतिदिन सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 2 दिसंबर से दिल्ली से दोपहर बाद 3.20 बजे रवाना होकर शाम 5.03 बजे रेवाड़ी व अगले दिन सुबह 6.45 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33BVLCi