जनता महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में एड्स दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्लब के काउंसलर प्रोफेसर रोशन लाल ने बताया कि हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी के निर्देशानुसार 1 दिसंबर को एड्स डे मनाया जाता है। इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता, काइट मेकिंग प्रतियोगिता ,मैसेज थ्रो वेस्ट मैट्रियल प्रतियोगिता आयोजित की गई।
मेहंदी प्रतियोगिता में कोमल बीए द्वितीय ने प्रथम, पूजा बीए तृतीय ने द्वितीय तथा सोनिका बीए द्वितीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से काइट मेकिंग प्रतियोगिता में निशा बीए द्वितीय ने प्रथम, अंकुर बीए द्वितीय ने द्वितीय तथा सिमरन बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शेर सिंह को काइट मेकिंग प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मैसेज थ्रो वेस्ट मैट्रियल में सिमरन द्वारा बनाया गया फ्लावर पोट सराहनीय रहा। प्रोफेसर प्रीति गुप्ता तथा प्रोफेसर सुनीता धत्तरवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर सुनीता धत्तरवाल ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि एड्स जैसी लाइलाज बीमारी में व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है तथा जागरूकता ही इसका मुख्य बचाव का उपाय है। असुरक्षित यौन संबंध, एक ही सीरिंज का बार बार प्रयोग, संक्रमित व्यक्ति का रक्त दूसरे व्यक्ति को चढ़ाना, एड्स पीड़ित महिला द्वारा बच्चे को दूध पिलाना इसके मुख्य कारण हैं।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने के लिए मौसमी फल और सब्जी अधिक से अधिक खानी चाहिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वयं सेवक रितिक शर्मा, अंकुर कुमार, कोमल, मोहित, शेर सिंह, अंकुश, नीलम, साक्षी, ज्योति, अनु आदि विद्यार्थियों की भी विशेष भागीदारी रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qcPyGG