धुंध में सड़क हादसे रोकने के लिए वाहनों पर लगाए रेडियम स्टीकर - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 1 December 2020

धुंध में सड़क हादसे रोकने के लिए वाहनों पर लगाए रेडियम स्टीकर

जिला यातायात पुलिस व रोड सेफ्टी क्लब द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के दूसरे दिन ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को जागरूक करने सहित वाहनों पर रेडियम स्टीकर चिपकाए। एसपी विनोद कुमार ने सर्दी में धुंध के दौरान वाहन चालकों को सड़क हादसों से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को हर संभव प्रयास के निर्देश जारी किए हुए हैं।

ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। ऑटो चालकों को पंक्ति बध तरीके से ऑटो चलाने के लिए समझाया की वह दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए व चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करने के बारे जागरूक किया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने रोड सेफ्टी टीम के साथ मिलकर ऑटो, ट्रैक्टर, पिकअप सहित अन्य वाहनों पर रेडियम स्टीकर लगाए। इस दौरान प्रवीण गर्ग, सोनिया, रचना, नेहा, ज्योति, एकता ग्रेवाल व अंकित कुमार आदि मौजूद थे।

जिला मुख्यालय पर सरकारी कॉलेज खुलवाने की मांग काे लेकर हस्ताक्षर अभियान

जिला मुख्यालय पर सरकारी पीजी कॉलेज खुलवाने की मांग को लेकर मंगल मार्केट में शादी करने जा रहे साहुवास निवासी सतेंद्र सिंह ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर मुख्यमंत्री से मांग की है कि जिला मुख्यालय पर सरकारी कॉलेज जल्द से जल्द खोला जाए। इससे क्षेत्र का विकास होगा और इस क्षेत्र में युवाओं को उच्च शिक्षा मिलेगी। हस्ताक्षर करवाने के बाद मांग पत्र सरकारी पीजी काॅलेज कमेटी सदस्य रोहतास शर्मा को सौंपा गया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मांग की है कि जिला मुख्यालय पर सरकारी पीजी कॉलेज को शीघ्र खुलवाएं ताकि हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि बने। इस अवसर पर संदीप कुमार, दिनेश शास्त्री, रवि आर्य, राजेश कुमार, शक्ति सिंह, सुरेश कलमाड़ी, मनीराम कटारिया, राजकुमार सैनी, रमेश कुमार जैन, मुकेश कुमार, बिन्नी, संजय आर्य, कृष्ण गोयल, ओमप्रकाश वाल्मीकि, मोहन लाल, सुमेर सिंह, पेंटर सन्नी ने मुहिम में शामिल होकर अपना समर्थन दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दादरी वाहनों पर रेडियम स्टीकर लगाते इंसपेक्टर दलबीर सिंह।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fVb2mG

ADD











Pages