अगले कुछ दिन तापमान में रहेगी गिरावट, छा सकता है हल्का कोहरा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 1 December 2020

अगले कुछ दिन तापमान में रहेगी गिरावट, छा सकता है हल्का कोहरा

पिछले सप्ताह में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील, लेकिन खुश्क रहा। रात का न्यूनतम तापमान भी 6 डिग्री से लेकर 8 डिग्री के बीच रहा। इस दौरान रात व सुबह के समय ठंडक रही। अब फिर से मौसम में बदलाव हो सकता है। रात्रि के तापमान में अगले कुछ दिन गिरावट रह सकती है।

वहीं औसत 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे के मध्य हवा चलने की भी संभावना रहेगी। इस दौरान कृषि विशेषज्ञों ने खुश्क मौसम व तापमान अनुकूल रहने की संभावना को देखते हुए किसानों को सलाह दी है कि गेहूं की पछेती बिजाई अच्छी तरह से जुताई कर प्रमाणित किस्में के बीजों से बिजाई जल्दी पूरी करें। बिजाई से पहले बीजोपचार भी करें। जिन किसानों ने जौ की बिजाई नहीं की है तो वे प्रमाणित किस्मों के बीजों से बिजाई करें।

आगे क्या

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 6 दिसंबर तक मौसम खुश्क रहने, रात्रि तापमान में गिरावट व सुबह के समय कहीं-कहीं हल्की से गहरी धुंध छाने की संभावना है। इस दौरान हवा में आद्रता 45 से 80 प्रतिशत के मध्य संभावित है। वहीं औसत 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KUk2wZ

ADD











Pages