
नववर्ष 2021 की शुरूआत के पहले दिन का स्वागत धुंध के साथ हुआ। जिला में अनेक स्थानों पर शुक्रवार सुबह की शुरूआत कोहरे और सर्द हवाओं के साथ हुई। ठंड अधिक होने के चलते न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस और लुढ़क गया।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.0 और न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बीते साल 1 जनवरी काे अधिकतम तापमान 16.0 और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। बर्फीली हवाओं के बीच सुबह 11 बजे तक धुंध ने जनजीवन को सताया। काम धंधे के लिए घर से बाहर निकले लोगों को ठंड के थपेड़ों का सामना करना पड़ा। कई जगह लोगाें ने अलाव जलाकर सर्दी से ठंड पाने का प्रयास किया। दोपहर एक बजे बाद धूप के बाद नागरिकों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/353VzfV