जिले में 70 केंद्रों पर होगी परीक्षा, मास्क पहनने पर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जाएगा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 6 January 2021

जिले में 70 केंद्रों पर होगी परीक्षा, मास्क पहनने पर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जाएगा

जिले में एचएसएससी ने 70 परीक्षा केन्द्र बनाकर एक अच्छी पहल की है। इन परीक्षा केंद्राें में 9 व 10 जनवरी को सुबह व शाम के सत्र में ग्राम सचिव पद को लेकर होने वाली परीक्षा में जिले में 50 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी।

एचएसएससी ने महेंद्रगढ़ जिले में ग्राम सचिव पद की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा को लेकर परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिले में नारनौल जिला मुख्यालय पर 18 शिक्षण संस्थानों में 30 परीक्षा केन्द्र तथा महेंद्रगढ़ के 19 शिक्षण संस्थानों में 40 यानी जिले में कुल 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा केन्द्रों पर एचएसएससी द्वारा निर्धारित 210, 175 तथा 150 परीक्षार्थियों के शेड्यूल के हिसाब से बैठाने की व्यवस्था की जाएगी। महेंद्रगढ़ के संस्थानों में एक सत्र में 8 हजार से अधिक वहीं नारनौल में साढे पांच हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस हिसाब से 9 व 10 जनवरी को दो-दो सत्रों में जिले के साथ-साथ प्रदेशभर से 50 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षाएं देंगे।

महेंद्रगढ़ में ये रहेंगे 40 परीक्षा केंद्र
ग्राम सचिव परीक्षा के लिए महेंद्रगढ़ में 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हैप्पी एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी स्कूल डुलाना रोड़ में ब्लाक ए, बी, सी, डीएवी पब्लिक स्कूल, सूरज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुचौली रोड में ब्लाॅक ए, बी, सी, सूरज इंजीनियरिंग कॉलेज बुचौली रोड में ब्लाॅक ए तथा बी, सरबती सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाेशाला रोड में ब्लाॅक ए तथा बी, टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल गौशाला रोड माजरा खुर्द में ब्लाॅक ए तथा बी, कपिल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भारतीय पॉलीटेक्निक देवनगर रोड़ में ब्लाॅक ए तथा बी भारतीय डिग्री कालेज देवनगर रोड में ब्लाक ए तथा बी, मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल देवनगर रोड में ब्लाक ए तथा बी, राव जयराम डिग्री कालेज बुंदेबाज नगर अटेली रोड में ब्लाॅक ए तथा बी, राव जयराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय ब्वाय कालेज नारनौल रोड में ब्लाॅक ए तथा बी, राजकीय गर्ल्स काॅलेज, श्री कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल नियर राव तुलाराम चौक ब्लाॅक ए, बी तथा सी, राव पहलाद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल सतनाली रोड में ब्लाक ए, बी, सी, डी तथा ई, संस्कार भारती महिला डिग्री काॅलेज पाली, गुरु काॅलेज ऑफ एजुकेशन खारिया, राव पहलाद सिंह काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्निकल सतनाली रोड बलाना में ब्लाक ए, बी, सी तथा डी में परीक्षा होगी।


नारनौल में 30 परीक्षा केंद्र
नारनौल में सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल नसीबपुर मेंं ब्लाक ए, बी तथा सी, सीएल पब्लिक स्कूल, एमएलएस डीएवी पब्लिक स्कूल कुलताजपुर रोड में ब्लाॅक ए, बी तथा सी, हरियाणा पब्लिक स्कूल नांगल चौधरी रोड में ब्लाॅक ए तथा बी, राजकीय महिला कालेज में ब्लाॅक ए तथा बी, राजकीय ब्वाय काॅलेज नारनौल में ब्लाक ए तथा बी, राजकीय कालेज ऑफ एजुकेशन रेलवे रोड, बाबा खेतानाथ राजकीय पॉलीटेक्निक नारनौल में ब्लाक ए तथा बी, यदुवंशी शिक्षा निकेतन रेवाड़ी रोड पटीकरा में ब्लाॅक ए,बी तथा सी, एएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुल बाजार, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्लाॅक ए तथा बी, श्री गुरूगोविंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल, गुरु द्रौणचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ब्लाॅक ए तथा बी, आदर्श बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल आजाद चौक व यादव हाई स्कूल नारनौल में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मिलेगा प्रवेश

ग्राम सचिव के 700 पदों के लिए आयोजित की जा रही भर्ती परीक्षा दो दिन 9 व 10 जनवरी को सुबह व शाम के सत्र में आयोजित की जा रही है। सुबह परीक्षा 10.30 से 12 तथा तथा शाम के सत्र में 3 से 4.30 बजे तक होगी। सेनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग, एडमिट कार्ड जांच करने, अटेंडेंस दर्ज करने सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी करने को लेकर सुबह परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को 8.30 से 9:30 बजे तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जाएगा।

भगवान परशुराम सेवा समिति करेगी रात्रि ठहराव के इंतजाम
नारनौल. शनिवार तथा रविवार को ग्राम सचिव पद की परीक्षा के लिए भगवान परशुराम सेवा समिति बाहर से आने वाले ब्राह्मण समाज के परीक्षार्थियों के रात्रि ठहराव का फ्री में इंतजाम करेगी। यह निर्णय संस्था की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। नलापुर स्थित कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के संरक्षक सेवानिवृत एसएचओ राजकुमार कौशिक ने कहा कि अनेक परीक्षार्थी ग्राम सचिव की परीक्षा देने समय से पूर्व ही नारनौल पहुंच सकते हैं।

ऐसे में शहर में परीक्षा देने आए जिन ब्राह्मण परीक्षार्थियों का सेंटर नारनौल में आया है। समिति प्रधान प्रभास छक्कड ने कहा कि रात्रि ठहराव के लिए ब्राह्मण परीक्षार्थी समिति के नलापुर स्थित कार्यालय या किसी भी सदस्य से संपर्क कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3olxXLz

ADD











Pages