चेतक एक्सप्रेस ट्रेन आज से चलेगी, लेकिन अटेली रेलवे स्टेशन पर नहीं होगा ठहराव - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 6 January 2021

चेतक एक्सप्रेस ट्रेन आज से चलेगी, लेकिन अटेली रेलवे स्टेशन पर नहीं होगा ठहराव

8 माह बाद उदयपुर से दिल्ली के बीच चेतक एक्सप्रेस ट्रेन 7 जनवरी यानि आज से दोबारा से चलाई जाएगी, लेकिन स्थानीय स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा। इससे क्षेत्र के लोगों व रेल यात्रियों में रोष व्याप्त है। बता दें कि अटेली स्टेशन लंबे समय तक रेल यात्रियों व आमजन द्वारा धरना प्रदर्शन करने पर ट्रेन का ठहराव हुआ था। इसके दोबारा परिचालन होने के बाद इस बार यह यहां नहीं रूकेगी। दूसरी ओर सांसद धर्मबीरसिंह, जिनके प्रयास से पिछली बार इस ट्रेन का अटेली स्टेशन पर ठहराव हुआ था, वे भी गुरुवार न्यू अटेली स्टेशन पर होंगे।

सांसद ने रेल मंत्रालय को ट्रेन के ठहराव के लिए पत्र लिखा है, लेकिन उस पत्र का अब तक कोई असर नहीं हुआ। किशन सैनी, कमांडेंट किशनलाल, पूर्व जिला पार्षद चंपा देवी, कांग्रेसी नेता सुरेंद्र पटवा ने बताया कि 1 सितंबर 2017 को अटेली कस्बे में एक माह के करीब धरना-प्रदर्शन करने पर चेतक का ठहराव हुआ था। कोरोनाकाल में ट्रेन बंद कर दी थी। उसके बाद अब यह ट्रेन चली है, लेकिन इसका अटेली स्टेशन का ठहराव नहीं दिया जा रहा हैं जबकि अटेली के साथ चेतक के ठहराव होने वाले सभी स्टेशनों पर ट्रेन रुक रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3osowtS

ADD











Pages