एआईडीवाईओ ने टिकरी बाॅर्डर पर निकाला जुलूस, जिले में सर छोटूराम की पुण्यतिथि मनाई - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 9 January 2021

एआईडीवाईओ ने टिकरी बाॅर्डर पर निकाला जुलूस, जिले में सर छोटूराम की पुण्यतिथि मनाई

किसानों का आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। मकड़ौली टोल प्लाजा पर बैठे किसानों ने टोल प्लाजा को निशुल्क करवा रखा है, जिसके कारण वाहन लगातार बगैर टोल टैक्स दिए गुजर रहे हैं। यहां पर दो किसानों की ओर से भूख हड़ताल की जा रही है। इसके अलावा किसानों का दिल्ली के बॉर्डर पर रवाना होने का सिलसिला भी जारी है। वहीं अब रविवार को करनाल में हो रही सीएम मनोहर लाल की रैली को लेकर भी क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसानों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

अब ट्रैक्टर लेकर धरने के लिए दिल्ली रवाना होंगे

जसिया गांव में बने छोटूराम धाम पर शनिवार को सर छोटूराम की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर हवन किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव अशोक बलहारा ने कहा कि सर छोटूराम ने किसानों के कल्याण के लिए एपीएमसी का गठन किया था। जो कि मोदी सरकार खत्म करने पर आमादा है।

सभी ने संकल्प लिया कि 26 जनवरी को सभी ट्रैक्टर लेकर किसानों के धरने के लिए दिल्ली कूच करेंगे। इस दाैरान दिल्ली कूच की भी रणनीति तैयार की। इस मौके पर महासचिव कृष्णलाल हुड्‌डा, जिला प्रधान जयवीर कुंडू, उमेद रिठा, अशोक जसिया प अन्य मौजूद रहे।

कृषि कानून तत्काल वापस लेने की मांग

टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गेनाइजेशन ने युवाओं का संगठित और अनुशासित जुलूस निकाला। इसकी अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीत हरोडे ने की। जुलूस को मुख्य वक्ता के तौर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामन्जनप्पा अल्दली के साथ अलग अलग राज्यों से आए नेताओं ने संबोधित किया। जुलूस दिल्ली के टिकरी सीमा से किसानों के बीच से गुजरा। उन्होंने जनविरोधी नीतियों और तीनों किसान विरोधी कानूनों को तत्काल वापस लेने की मांग की।

महिला कांग्रेसियों ने किया समर्थन

जिला कांग्रेस सेवादल की टीम की जिला कांग्रेस भवन में बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता एनसीआर चीफ सुनीता ने की। इसमें कहा गया किया कि किसानों को धरने में बैठे हुए 44 दिन हो चुके हैं। केंद्रीय सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। इस आन्दोलन में करीब 50 किसानों की जान जा चुकी है, लेकिन भाजपा सरकार तीन कृषि कानून काे वापस नहीं ले रही। जिलाध्यक्ष शहरी विजय ठेकेदार व महिला कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष सुशीला रानी ने सेवादल की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए नियुक्ति पत्र भी दिए। इसमें प्रदेश पदाधिकारी भी रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
AIDYO marches on ticker border, celebrates Sir Chhoturam's death anniversary in the district


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3s9Nkc2

ADD











Pages