फिरनी की दीवार के विवाद में डेलू माजरा के सरपंच के सिर में मारी ईंट - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 8 January 2021

फिरनी की दीवार के विवाद में डेलू माजरा के सरपंच के सिर में मारी ईंट

डेलू माजरा गांव में फिरनी की दीवार बनाए जाने के दौरान हुए विवाद में एक पक्ष ने सरपंच निर्मल सिंह से मारपीट करते हुए उसके सिर पर ईंट दे मारी। हमले में घायल सरपंच का चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में इलाज चल रहा है। नग्गल पुलिस ने डेलू माजरा के सरपंच की शिकायत पर गुरमीत सिंह, जसविंद्र सिंह, गुरजंट सिंह व कमल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

निर्मल सिंह ने बताया कि 5 जनवरी की सुबह 10 बजे जब वह फिरनी पर लगाए काम को देखने गया तो वहां पहले से आरोपी मौजूद थे। आरोपियों ने विरोध करते हुए कहा कि उनकी जगह पर दीवार क्यों बनवा रहे हो? जब उन्हें बताया कि यह दीवार फिरनी की पहले वाली दीवार की जगह पर बना रहे हैं तो आरोपियों ने उससे हाथापाई कर मारपीट शुरू कर दी।

जसविंद्र ने उसके सिर में ईंट मारी। गांव के गुरचरण सिंह, गुरमेल सिंह, जगतार सिंह व बलजीत सिंह ने उसे छुड़वाया। आरोपी धमकी देकर चले गए। परिजन उसे पहले सीएचसी चौड़मस्तपुर लेकर गए और फिर सिविल अस्पताल सिटी, जहां से भी उसे रेफर कर दिया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3npUfKF

ADD











Pages