कैंट की अग्रवाल सभा के 31 जनवरी काे हाेने वाले चुनाव काे लेकर वीरवार काे कार्यकारिणी ने चुनाव अधिकारी शिव सिंगला काे मतदाताओं की 2 सूची साैंपी। एक सूची जिसमें 55 ऐसे सदस्य हैं जिनकी मेंबरशिप की पेमेंट काे लेकर काेई जानकारी नहीं मिली है और दूसरी सूची में वे सदस्य हैं जिनकाे लेकर काेई आपत्ति नहीं है।
अब तक अग्रवाल सभा में 2161 सदस्य थे, जाे सूची अपडेट करने के बाद लगभग 1500 ही बचे हैं। इन 1500 में वे 55 सदस्य भी शामिल हैं, जिनकाे लेकर आपत्ति जताई गई है। प्रधान राकेश कंसल ने बताया कि 26 से 28 दिसंबर से सभा ने अग्रवाल धर्मशाला में मतदाताओं की सूची अपडेट करने का काम किया। 28 दिसंबर काे सूची अपडेट करने के आखिरी दिन पदाधिकारियाें काे ऐसे 55 सदस्याें के नाम मिले थे जिनका रजिस्टर में मेंबरशिप जमा करवाने काे लेकर काेई डाटा नहीं था। ये सदस्य 2017 में बने थे।
10 काे हाेगी बाेर्ड मीटिंग
प्रधान राकेश कंसल ने बताया कि 10 जनवरी काे मीटिंग कर सभी मुद्दाें पर चर्चा की जाएगी और आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।
गाैरतलब है कि जब भी काेई सभा में नया सदस्य बनता है ताे उसकी मेंबरशिप की फीस कैश, चेक या अन्य माेड के जरिए ली जाती है जिसके बारे में रजिस्टर में लिखा जाता है। सदस्य काे रिसिप्ट भी दी जाती है। पहले 31 दिसंबर काे चुनाव अधिकारी काे सूची देना तय किया था, लेकिन इस आपत्ति के चलते मीटिंग हुई, जिसमें चुनाव अधिकारी ने कुछ दिन का समय और दिया था। जिसके चलते अब वर्तमान कार्यकारिणी ने 2 सूची बनाकर दी हैं। जिन 55 सदस्याें पर आपत्ति जताई गई है, उन पर चुनाव अधिकारी फैसला लेंगे।
प्रधान कंसल ने बताया कि इस आपत्ति पर पदाधिकारियाें ने उन सदस्याें काे लिखित व माैखिक तरीकाें से सूचित कर दिया है। यहां तक कि सभा की तरफ से उस समय की कार्यकारिणी काे भी इस आपत्ति के बारे में जानकारी दे दी गई है। गाैरतलब है कि सभा की मेंबरशिप फीस 5100 रुपए है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hTDAOs