रोडवेज की बसों में यात्रियों को मिलेंगी साफ-सुथरी सीट, रोडवेज कराएगा बसों की सीटों की मरम्मत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 7 January 2021

रोडवेज की बसों में यात्रियों को मिलेंगी साफ-सुथरी सीट, रोडवेज कराएगा बसों की सीटों की मरम्मत

अब यात्रियों को रोडवेज की बसों में कटी-फटी सीटों पर बैठकर यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। यात्रियों को बसों में बैठने के लिए साफ सुथरी सीटें मिलेंगी। यात्रियों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने सभी बसों की कंडम सीटों की मरम्मत करने का निर्णय लिया हैं।

इस काम भी शुरू हो चुका हैं। बता दें कि डिपो की बसों में रोजाना करीब 8 से 10 हजार यात्री बसों में सफर करते हैं। लंबे समय से बसों की सीटों की न तो मरम्मत हो पा रही थी वहीं न ही खराब सीटों को बदला जा रहा था जिससे बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी । यात्रियों को खराब सीटों पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी करनी पड़ रही थी। इससे यात्रियों के कपड़े खराब हो रहे थे। ऐसे में सफाई को लेकर यात्री कंडक्टरों के साथ उलझते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा जल्द ही जिलेभर की सभी बसों की सीटों के कवर बदल दिए जाएंगे। बता दें कि जिलेभर में रोडवेज की 112 बसें हैं।

जिनमें से अधिकतर बसों की सीटे कंडम हालत में है। बसों की सीटों का मरम्मत का काम शुरू: रोडवेज महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने कहा कि लंबे समय से बसों की सीटों की मरम्मी नहीं हुई थी। अधिकतर बसों की सीटें कंडम हो चुकी थी। सीटों का मरम्मी कार्य शुरू कर दिया हैं। यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Passengers will get clean seats in roadways buses, Roadways will repair bus seats


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rZTnQF

ADD











Pages