केयू में 290 परीक्षार्थियों ने दी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 7 January 2021

केयू में 290 परीक्षार्थियों ने दी पीएचडी की प्रवेश परीक्षा

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गुरुवार को 32 विषयों में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा ली गई। केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण किया। परीक्षा में कुल 348 आवेदकों में से 290 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा बॉयोकेमिस्ट्री, बॉयोटेक्नोलॉजी, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन, इलेक्ट्राॅनिक्स साइंस, पर्यावरण विज्ञान, ललित कला, जियोलाॅजी, जियोफिजिक्स, गृह विज्ञान, जियोग्राफी, इंस्ट्रूमेंटेशन की परीक्षा यूआईईटी के सेंटर कोड एक में हुई। उन्होंने बताया कि यूआईईटी के ब्लाॅक दो में लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, मैनेजमेंट, मैथमेटिक्स, संगीत एवं नृत्य, फार्मास्यूटिकल साइंस, दर्शनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, लोक प्रशासन, सोशल वर्क, स्टेटिसटिक्स, हाेटल मैनेजमेंट, टूरिज्म मैनेजमेंट की परीक्षा आयोजित हुई।

डॉ. हुकम ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा केंद्रों में प्रो. अनिल वोहरा व प्रो. आशु शौकीन ने पर्यवेक्षक की ड्यूटी दी। दोपहर बाद यूआईईटी के परीक्षा केंद्र संख्या 3 में यूआईईटी के बाॅयोटेक्नालाजी, मैकेनिकल इंजिनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, फिजिक्स, मैथमेटिक्स, अप्लाइड साइंस एंड ह्यूमेनिटिज, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के विषयों के लिए परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा केंद्र में प्रो. आरसी कंबोज पर्यवेक्षक रहे। केयू में अलाइड विषयों के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा 9 जनवरी को ली जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
290 candidates appeared for PhD entrance examination in KU


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XmzLb6

ADD











Pages