
सीएम मनोहर लाल ने एक बार फिर पंजाब से चंडीगढ़ को हरियाणा के लिए छोड़ने को कहा है। उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के सामने यह मांग रखी। ट्राईसिटी (पंचकूला-चंडीगढ़-मोहाली) के योजनागत विकास को लेकर बुलाई पैनल चर्चा के दौरान कैप्टन ने कटाक्ष किया कि हरियाणा को क्या-क्या दें। पानी भी मांगता है। इस पर मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पंजाब नया चंडीगढ़ बसा रहा है। उसे नए चंडीगढ़ को राजधानी बना लेना चाहिए व चंडीगढ़ को हरियाणा के लिए छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मंच ट्राईसिटी के योजनागत विकास की चर्चा के लिए था, पर कैप्टन ने दूसरे विषय पर अपनी बात रखी है। इसलिए उन्हें भी जवाब देना पड़ा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NGmEvi