
रविवार की शाम अमरपुर गाँव के आजाद और उसका भाई राहुल खुले में शौच कर रहे हैं। अटाई गाँव निवासी मनवीर ने ऐसा करने से रोका तो दोनों में लड़ाई हो गयी। दोनों पक्षों ने अपने परिजनों को बुला लिया। मनवीर की तरफ से उसके चाचा जगपाल सिंह भी पहुंचे जोकि कृषि मंत्रालय दिल्ली में मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर तैनात थे। उन्होंने भी खुले में शौच को गलत बताया। जिसके बाद आरोपित पक्ष ने उनपर हमला बोल दिया और धारदार हथियार से सिर पर वार किया। परिजनों के मुताबिक रात 8 बजे सब पुलिस थाने भी गए लेकिन वहां से उन्हें भगा दिया गया और मेडिकल भी नहीं कराया गया। बाद में अस्पताल में दिखाकर सभी जगपाल सिंह को घर ले आये। सोमवार उनकी मौत हो गयी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2AJgvMu