दिल्ली में डटे हरियाणा के नेता, 12 किलोमीटर में चल रही 90 सीटों की सियासत - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 26 September 2019

दिल्ली में डटे हरियाणा के नेता, 12 किलोमीटर में चल रही 90 सीटों की सियासत

पानीपत.नामांकन का दौर शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। फिर भी माहौल ऐसा नहीं दिख रहा जैसा होना चाहिए। चंद नेता ही जनता के बीच सक्रिय हैं। क्योंकि टिकट पर अब भी सस्पेंस कायम है। इसलिए प्रदेश की राजनीति कई दिन से दिल्ली में शिफ्ट हो गई है। ऐसा भी कह सकते हैं कि हरियाण की सियासत राजीव चौक और इंडिया गेट के चारों ओर 12 किलोमीटर के दायरे में चल रही है। जो नेता चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं वो अपनी-अपनी पार्टी के मुख्यालय पर ही डटे हुए हैं। उन्हें लगता है कि पीछे से उनकी कोई टिकट न कटवा दे। सबसे ज्यादा भीड़ भाजपा मुख्यालय के बाहर है। कुछ नेता तो यहीं से दिन में समय निकाल कर आधे घंटे में ही अकबर रोड, जनपथ और मीना बाग आदि में भी हाजिरी लगा आते हैं।

भाजपा : प्रदेश नेताओं की बैठकें हरियाणा भवन में होती हैं तो फिर सीनियर नेताओं के साथ पार्टी मुख्यालय में चल रही हैं। पार्टी मुख्यालय राजीव चौक के पास पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर है। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, सीएम मनोहर लाल, सुरेश भट्ट, प्रभारी अनिल जैन, चुनाव प्रभारी नरेंद्र तोमर आदि यहीं पर डटे हैं। यहीं पर नए नेता पार्टी से जुड़ रहे हैं। टिकटों पर 28 को पीएम के आने के बाद अंतिम मुहर लग जाएगी।

कांग्रेस : कांग्रेस की बैठकें अकबर रोड स्थित कार्यालय और पंजाब भवन में हो रही हैं। भाजपा मुख्यालय से अकबर रोड केवल 4.6 किलोमीटर और 13 मिनट की दूरी पर है। यहां से पंजाब भवन भी 10 मिनट की ही दूरी पर है। बुधवार को प्रचार समिति तो गुरुवार को पंजाब भवन में चुनाव समिति की बैठक हुई। अब स्क्रीनिंग कमेटी और केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी हैं। इसलिए कांग्रेस से चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता यहां नजर लगाए बैठे हैं।

जजपा : टिकट और चुनाव संबंधी बैठकें 18 जनपथ पर चल रही हैं। यह भाजपा मुख्यालय और अकबर रोड के मध्य में ही है, इसलिए नेताओं को ब्रेक लगाने में देरी नहीं लगती। भाजपा मुख्यालय से 4.2 किलोमीटर और 11 मिनट की दूरी है वहीं अकबर रोड से 800 मीटर और 2 मिनट की ही दूरी है। पार्टी भले ही कुछ टिकट जारी कर चुकी है लेकिन शेष जगहों पर नेताओं की नजर है।

इनेलो : इनेलो का एेलान है कि वो 2 अक्टूबर को टिकट जारी करेंगे। उनकी चुनावी गतिविधि मीना बाग से चल रही हैं। जो 18 जनपथ और अकबर रोड से केवल 2 किलोमीटर और 4 मिनट की ही दूरी पर है।

  • राजीव चौक के पास भाजपा मुख्यालय है। 4.2 किमी और 11 मिनट की दूरी पर 18 जनपथ पर जजपा मुख्यालय है। इससे 800 मीटर दूर पर अकबर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय है।
  • इसके दूसरी तरफ 1.6 किलोमीटर दूर मीना बाग में इनेलो की गतिविधि होती हैं। अकबर रोड से 2.5 किलोमीटर और 5 मिनट दूर हरियाणा भवन है और 2 किलोमीटर दूर पंजाब भवन है। इसलिए नेता हर आधे घंटे में ही हर जगह हाजरी लगा लेते हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Haryana leaders living in Delhi
12.3 किमी. में सब घूम रहे, ये है हरियाणा की राजनीति का रूट


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2n1ZEhA

ADD











Pages