
अम्बाला | द एसडी विद्या स्कूल में यूकेजी के बच्चों ने “ट्रांसपोर्ट’ विषय पर अभिनय प्रस्तुत किया। निर्देशिका प्रिंसिपल नील इंदरजीत कौर संधू तथा टोडलर्स विंग की समन्वयक अनुरूप जौहल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यूकेजी के बच्चों ने एयरपोर्ट की व्यवस्था पर अभिनय करते हुए बताया कि हवाई अड्डे पर किस तरह से प्रवेश और किस प्रकार से चेकिंग वाले गेट से निकलना पड़ता है। हवाई जहाज के अंदर जाने के लिए टिकट, बोर्डिंग पास आदि किस प्रकार चेक होकर आप हवाई जहाज तक पहुंचते हैं। बच्चे एयर होस्टेस, पायलट, यात्री की वेशभूषा में बहुत ही आकर्षक लग रहे थे। प्रिंसिपल संधू ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेकर बच्चों का मनोबल बढ़ेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nz5tmP