भिवानी व बवानीखेड़ा विस क्षेत्र में 13 उड़नदस्ते कराएंगे आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 25 September 2019

भिवानी व बवानीखेड़ा विस क्षेत्र में 13 उड़नदस्ते कराएंगे आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन

उल्लंघन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर करेंगे शिकायतों का निरीक्षण

दो उड़नदस्ते रखे गए हैं रिजर्व में

भास्कर न्यूज | भिवानी

विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए भिवानी व बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में 13 उड़नदस्ते नियुक्त किए गए हैं, जो सी-वीजिल एप व अन्य माध्यमों से आचार संहिता के उल्लंघनों की शिकायतों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे। दो उड़नदस्ते रिजर्व में रखे गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सुजान सिंह ने उड़नदस्तों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में नियुक्त ये उड़नदस्ते चुनाव प्रक्रिया के दौरान आने वाली शिकायतों की समीक्षा करेंगे व 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। शिकायत मिलने पर अधिकारी तुरंत प्रभाव से मौके पर पहुंचेंगे और रिपोर्ट निर्वाचन अधिकारी को देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nmZVff

ADD











Pages