बिजेंदर का फाइल फोटो
राजेंदर का फाइल फोटो
लिफ्ट लेने वाला सुमित कच्चे में गिरने से बचा
गांव जाखौली के सुमित (23) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यमुनानगर के बिलासपुर डाकखाना में नौकरी करता है। शनिवार को घर आता है और सोमवार सुबह गांव से ड्यूटी पर जाता है। सोमवार सुबह पांच बजे वह बिलासपुर जाने के लिए घर से निकला था। गांव के ही सगे भाई राजेंद्र (28) व बजिंद्र (23) क्लर्क की भर्ती परीक्षा देने के लिए बाइक पर अम्बाला जा रहे थे ताे उसने कैथल बस स्टैंड तक जाने के लिए उनसे लिफ्ट ली। सुबह करीब छह बजे कैथल जींद बाइपास नाका से थोड़ा आगे निकलते ही सामने से तेज गति व लापरवाही से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। सुमित ने बताया कि टक्कर लगकर वह सड़क की कच्ची साइड में जा गिरा, जबकि बिजेंद्र व राजेंद्र सड़क पर गिर गए। हादसे में राजेंद्र व बजिंद्र की मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से भाग गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2me0Xtm