बीजेपी में लाइन तो कांग्रेस-इनेलो में 2-3 दावेदार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 23 September 2019

बीजेपी में लाइन तो कांग्रेस-इनेलो में 2-3 दावेदार

प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा में टिकट के दावेदारों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। फरीदाबाद और पलवल के नौ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से हर क्षेत्र से टिकट की दावेदारी के लिए आधा दर्जन से अधिक लोग पार्टी हाईकमान से पास आवेदन कर चुके हैं। हर कोई दावेदार अपने-अपने राजनीतिक आकाओं के जरिए टिकट हासिल करने की जुगत में लगा हुआ है। रविवार को दिल्ली में हुई पार्टी हाईकमान की बैठक में टिकट वितरण को लेकर मंथन भी हो चुका है। दावेदारों की स्क्रूटनी की जा रही है। माना जा रहा है पार्टी 29 सितंबर से शुरू होने वाले नवरात्र के पहले दिन उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। क्योंकि इसके बाद महज पांच दिन ही बचेंगे नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए। उधर कांग्रेस में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा को अहम रोल दिए जाने के बाद पार्टी में टिकट के दावेदारों की संख्या हर विधानसभा क्षेत्र में दो-तीन तक पहुंच गई है। यही हाल इनेलो सहित अन्य पार्टियों का भी है।

विधानसभावार भाजपा के दावेदार

पार्टी सूत्रों की मानें तो पृथला विधानसभा क्षेत्र से विधायक टेकचंद शर्मा, सोहनपाल छोकर, सुरेंद्र तेवतिया, नयन पाल रावत, सुखबीर मालेरा की दावेदारी है। जबकि एनआईटी क्षेत्र से विधायक नगेंद्र भड़ाना, यशवीर डागर, नीरा तोमर और निगम पार्षद वीर सिंह नैन जोर आजमाइश कर रहे हैं। इसी तरह बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा, निगम पार्षद धनेश अदलखा, संदीप जोशी, प्रवीन बतरा जोशी, गजेंद्र भड़ाना व संदीप कौर दौड़ में हैं। बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा, गोपाल शर्मा, नरेंद्र गुप्ता, आनंद शर्मा, मूलचंद मित्तल, शारदा राठौर के नाम की चर्चा है। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से विपुल गोयल, अजय गौड़, धनेश अदलखा व डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग और तादगांव से सीनियर डिप्टी मेयर देवेंद्र चौधरी और राजेश नागर जोर लगा रहे हैं। दावेदारों की संख्या बढ़ भी सकती है।

पार्टी के दावेदारों की स्क्रूटनी हाईकमान द्वारा कर ली गई है। उम्मीद है कि 29 सितंबर तक प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। अभी सिर्फ संसदीय बोर्ड से मंजूरी मिलना बाकी है। पार्टी हाईकमान गहन मंथन के बाद ही प्रत्याशियों पर मुहर लगाएगी। -राजीव जेटली, राष्ट्रीय प्रवक्ता बीजेपी

कांग्रेस व इनेलो के दावेदारों के नाम

पार्टी सूत्रों के अनुसार पृथला से पूर्व विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया, एनआईटी से नीरज शर्मा, बड़खल से चौ. महेंद्र प्रताप व पूर्व निगम पार्षद योगेश धींगड़ा, बल्लभ गढ़ से मुकेश अग्रवाल, फरीदाबाद से लखन सिंगला, आनंद कौशिक, सुमित गौड़, तादगांव से विधायक ललित नागर और जेपी नागर के नाम सामने आए हैं। इसी तरह इनेलो से पृथला से देवेंद्र तेवतिया व नरेंद्र अत्री, बल्लभगढ़ से अनीता गोस्वामी, ललित बंसल व प्रेम सिंह धनखड़, बड़खल से अजय भड़ाना, रियासुद्दीन, प्रेम सिंह धनखड़, एनआईटी से जगजीत कौर पन्नू, संतोष शर्मा, भजनलाल नैन, फरीदाबाद से जीत सिंह डागर, सुमेश चंदीला, तादगांव से विनोद नागर और उमेश भाटी ने दावेदारी की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mJxOXl

ADD











Pages