आपसी समझौते से विवादों का निपटारा करें: सीजेएम - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 23 September 2019

आपसी समझौते से विवादों का निपटारा करें: सीजेएम

अम्बाला | मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश गुप्ता सोमवार को नारायणगढ़ कोर्ट पहुंचे। जहां अतिरिक्त दीवानी न्यायाधीश (वरिष्ठ श्रेणी) अंबरदीप सिंह की अध्यक्षता में मीडिएटर धर्मबीर धीमान ने लोगों को मध्यस्थता के लाभों से अवगत करवाया। उनसे अपील की कि वे आपसी समझौते से चल रहे विवादों का निपटारा करें। इससे प्रेम व भाईचारे की भावना को बल मिलता है। अदालतों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। उन्होंने मध्यस्थता के बारे में जागरूक किया, जिसमें पैसे की बचत होती है और शांति बनी रहती है। दानिश गुप्ता ने बताया कि 26 सितंबर को पैनल अधिवक्ताओं के साथ मीटिंग होगी। जिसमें पैनल अधिवक्ताओं की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2kFO2zY

ADD











Pages