केंद्र ने 20 हजार क्विंटल प्याज दिया, शहरी डिपो पर 23.90 रु. किलो तक बेचेगी सरकार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 25 September 2019

केंद्र ने 20 हजार क्विंटल प्याज दिया, शहरी डिपो पर 23.90 रु. किलो तक बेचेगी सरकार

पानीपत.प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर बुधवार को केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार के पास प्याज का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। केंद्र ने हरियाणा को 2,000 टन, त्रिपुरा को 1,850 टन और आंध्र प्रदेश को 960 टन प्याज तत्काल 15.59 रुपए प्रति किलो की दर से मुहैया करा दिया है।

ये अधिकतम 23.90 रुपए/किलो की दर से उपभोक्ता को मुहैया कराएंगे। जिस राज्य को जितनी जरूरत होगी उतना प्याज मुहैया कराया जाएगा।’ पानीपत की जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डॉ. अनीता खर्ब ने बताया कि हरियाणा खाद्य नागरिक अापूर्ति विभाग ने 24 शहरों (22 जिले, अम्बाला कैंट व जगाधरी) के शहरी राशन डिपो की जानकारी 26 सितंबर को सुबह 11 बजे तक मांगी है। इन डिपाे पर उपभोक्तों को 1 अक्टूबर से ‘पहले अाअाे-पहले पाअाे’ के अाधार पर प्याज मिलेगा। गांवों के लोग भी यहां आकर प्याज ले सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Center gave 20 thousand quintal onion to Haryana


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nh14EY

ADD











Pages