भिवानी.भिवानी के किरोड़ीमल पार्क में रविवार को दो केंद्रीय मंत्रियों समेत पांच सांसद जुटे। जिसमें राव इंद्रजीत, वीके सिंह, डीपी वत्स, धर्मबीर सिंह और रमेश कौशिक शामिल हुए। समारोह में राव इंद्रजीत ने कहा कि केंद्र के सहारे प्रदेश भाजपा है। सरकार गठन में दक्षिण हरियाणा की अहम भूमिका होती है।
पीएम नरेंद्र मोदी के कारण आज देश की साख विदेशों में बढ़ी है व उन्हीं के कारण ही 2014 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बन पाई थी। अगर 2014 में मोदी की सरकार नहीं बनती तो हरियाणा में भी बीजेपी की सरकार नहीं बनती। इसके बावजूद हरियाणा में केवल 47 सीटें ही आई थी।
राज्यसभा सांसद डीपी वत्स ने कहा कि जब मैं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहा था तो वाट्सएप मैसेज आया कि आप कार्यक्रम में तो जा रहे हैं कहीं कोई नाराज न हो जाए। इस पर मैंने कहा कि मैं तो शहीदी कार्यक्रम में जा रहा हूं, तो इसमें किसी के नाराज होने की क्या बात है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2lag1bi