दो हार चुका अब हैट्रिक नहीं बनानी, कार्यकर्ता शपथ लें तभी लड़ूंगा चुनाव : कैप्टन अजय - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 23 September 2019

दो हार चुका अब हैट्रिक नहीं बनानी, कार्यकर्ता शपथ लें तभी लड़ूंगा चुनाव : कैप्टन अजय

रेवाड़ी.कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव का पुत्र सा पद मोह न चाह कर भी बार-बार सामने आ रहा है। उन्होंने सोमवार को एक कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि लगातार 6 बार जीत के बाद दो बार हार भी चुका हूं। अब मुझे हार की हैट्रिक नहीं बनानी यदि कार्यकर्ता साथ दें और शपथ लें तो ही चुनाव लडूंगा। उन्होंने कहा कि मेरा मन बेटे चिरंजीव को चुनाव लड़ाने का था, मगर सब चाहते हैं कि मैं खुद लडूं। इसी से संबंधित सुझाव लेने के लिए उन्होंने सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमें बूथ पर एजेंट तक नहीं मिले। सब वोट डालकर अपने घर चले गए। ये हालात तो पहले ही हथियार डालने वाले हैं। लड़कर हारना भी बुरा नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा की स्थिति देख उनका लड़ने का बिलकुल मन नहीं है और वो अपने बेटे को आगे लाना चाहते हैं। इसके लिए वो सभी तैयार कर चुके हैं। लेकिन कार्यकर्ता चाहते हैं कि मुझे खुद चुनाव लड़ना चाहिए इसलिए खुद लड़ना पड़ेगा। कैप्टन अजय यादव ने दावा किया कि एचएसएससी का क्लर्क भर्ती का पेपर लीक हुआ है और 15-15 लाख रुपए में बिका, मेरे पास सोर्स हैं। भाजपा को घेरते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे नाकारा सांसद-विधायक चुन लिए गए हैं जिनको आमजन में से बदबू आती है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को अमेरिका से भी लाइव दिखाया जा रहा है, पहले क्या कोई पीएम विदेश नहीं गया। मनेठी में एम्स की ओपीडी तो नहीं खुली, मगर चुनावी स्टंट से भाजपा की लॉटरी खुल गई। कहा कि नोटबंदी का पैसा भाजपा अपने कार्यालय बनाने में लगा रही है। भाजपा लोगों को ठगने का काम करती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेवाड़ी. कार्यकर्ता सम्मलेन संबोधित करते हुए कैप्टन अजय यादव।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mIhupN

ADD











Pages