बीडी स्कूल के पीछे कार की टक्कर से टूटी दीवार, लोगों ने किया हंगामा, चालक फरार - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 23 September 2019

बीडी स्कूल के पीछे कार की टक्कर से टूटी दीवार, लोगों ने किया हंगामा, चालक फरार

बीडी स्कूल के पिछली तरफ चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए एक दुकान की दीवार को सोमवार रात करीब 9 बजे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दीवार का कुछ हिस्सा टूट गया। इससे दुकान मालिक एवं अन्य लोगों ने हंगामा किया। जानकारी कैंट थाना पुलिस को दी गई, मगर पुलिस के आने से पहले ही चालक कार छोड़कर फरार हाे गया। मौके पर पहुंचे कैंट थाने के एसएचओ नरेंद्र को लोगों ने बताया कि चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे नुकसान हुआ है। इस दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उनका कहना था कि दीवार से कुछ ही दूरी पर महिला बैठी थी, यदि टक्कर तेज लगती तो वह घायल हो सकती थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2l1t92A

ADD











Pages